बिहार की जनता देख चुकी है नीतीश कुमार का रंग : मनोज तिवारी

0
434

– बक्सर पहुंची भाजपा सांसद ने किया सबरंगी खादी स्टोर का शुभारंभ
बक्सर खबर। बिहार की जनता अब नीतीश कुमार की असलियत जान चुकी है। उनका रंग बदलने वाला स्वभाव किसी ने छीपा नहीं है। यहां की जनता ने अब उनको नकारना शुरू कर दिया है। यह बातें शुक्रवार को सांसद व दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बक्सर में कहीं। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में उनको सब पता चल जाएगा। सपना कुमार दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराने का सपना देख रहे है। लेकिन, उनको यह मालूम नहीं है कि बिहार की जनता अब उन्हें नकार चुकी है।

वही झारखंड के धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बिहार में जाती वाद, धर्मवाद के नाम पर दंगा करा कर नीतीश कुमार सत्ता पाने की चाह पाल रखे है। मनोज तिवारी शहर के मेनरोड में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष राय की दुकान सबरंग खादी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता संजय टाइगर, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, छोटे सिंह, प्रदीप दुबे, राणा प्रताप सिंह, मृत्यंजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here