मार्च तक शौचालय का भुगतान करने का निर्देश

0
498

बक्सर खबर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को वरीय पदाधिकारियों के साथ जिला स्व्‍च्छता समिति की बैठक की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की यात्रा और गणतंत्र दिवस के कारण शौचालय निर्माण एवं भुगतान में सिथिलता आ गई है। सभी अधिकारी इस काम में जुट जाए। जिन घरों में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ। वहां कार्य को गति दी जाए। ऐसे वार्ड जहां भूमि नहीं होने के कारण कुछ लोगों ने शौचालय नहीं बनाया है। उनको छोड़ अन्य का भुगतान किया जाए। साथ ही जिविका दीदी को इस काम में लगा जाए।

जो घर-घर जाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। सप्ताह में दो दिन बच्चों द्वारा गांव में जागरुकता रैली निकाली जाए। इतना ही नहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्व की भाती टोलियों के साथ मिलकर सुबह-शाम खुले में शौच करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें। प्रशासन द्वारा उपलब्ध आंकड़ों में बताया गया है। जिले में कुल 350861 परिवार हैं। जिनमें से 86833 परिवारों के यहां पूर्व से शौचालय बना हुआ है। अभियान के तहत 89796 घरों में शौचालय बनाया गया है। अन्य के यहां भी इसका निर्माण कराया जाए। इसके प्रत्येक पंचायत पर एक टोला सेवक की तैनाती हो। बैठक में डीडीसी से अरविंद कुमार के अलावा स्वच्छता समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here