बलिदान दिवस के रुप में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0
28

बक्सर खबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनायी गई। नगर के गोयल धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर नगर इकाई द्वारा गुरुवार इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने की। इसमें

शामिल होने पहुंचे भाजपा के निवर्तमान विधानसभा रहे परशुराम चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिये भाजपा कृत संकल्पित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि दीनदयाल जी के सपनो को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल भाजयुमों के नेता

समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने एवं उनके विकास के लिये आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये कार्य कर रहे हैं। इस क्रम में रोहताश गोयल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, लक्ष्मण शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन का कार्य युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने किया। इस मौके पर विकास कायस्थ, प्रभाकर तिवारी, बलराम केशरी, गोलू मिश्रा, त्रिभुवन पाठक, मिथुन दुबे, विवेक सिन्हा, सुमित उपाध्याय, श्रीमन तिवारी, ज्वाला सैनी, दुर्गेश उपाध्याय, चंदन सिंह पीयूष उपाध्याय, बच्चन पाठक, राजेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here