दर्दनाक : मासूम को बचाने में बाइक से गिरी मां, मौत

1
1455

– कोरानसराय थाना के पास नहर रोड की घटना
बक्सर खबर। कोरानसराय थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर मंगलवार को दर्दनाक दुर्घटना हुई। सूचना के अनुसार सड़क हादसें में महिला की मौत हो गई। उसकी गोद में नौ माह का बच्चा था। वह बाल-बाल बच गया। लेकिन मां नीतू की जीवन लीला समाप्त हो गई। मृतका अखिलेश गोंड की पत्नी थी। जो मूलरूप से दिनारा थाना क्षेत्र के सैंसड़ गांव के रहने वाले हैं। वह डुमरांव निमेज टोला में अपने पति के साथ किराए पर रहती थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम वह अपने पति व बेटे शक्ति के साथ बाइक पर बैठ ससुराल सैंसड जा रही थी। वहां परिवार के ही एक बच्चें के जन्मदिन में शामिल होना था। जैसे ही उनकी बाइक कोरानसराय थाना से आगे बढ़ नहर के रास्ते पर पहुंची बाइक मोडऩे के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा। जिसके कारण गोद का बच्चा गिरने को हुआ। उसे बचाने के प्रयास में नीतू बाइक से नीचे गिर पड़ी।

हालांकि उसने अपने मासूम बच्चे को पूरी तरह से बचा लिया। लेकिन बाइक से गिरने के कारण उसके सर में गंभीर चोटे आईं। पति ने परिजनों को इसकी सूचना दी। उसे बक्सर उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। पति अखिलेश डुमरांव में ही ठेला पर चना बेच आजीविका चलाता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here