बाहर से घर बंद अंदर से माल साफ

0
422

बक्सर खबरः भोजपुर ओपी क्षेत्र स्थित डी.के. काॅलेज कालोनी निवासी सुरेश ठाकुर के बंद घर में रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति उड़ा ली। सुरेश 22 दिसम्बर को कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के दियामान गांव किसी काम से गए हुए थे। जब वह 24 दिसम्बर को की शाम लौटे मकान के अंदर प्रवेश करते ही नजारा देखा तो उसे देखकर सन्न रह गये। जब कमरें में प्रवेश किया अलमारी टूटी देख होश उड़ गये। ठाकुर को समझ में आ गया उनका सब कुछ लूट गया।

वहीं घर की महिलाएं रोने-धोने लगी। तब जाकर पड़ोसियों को पता चला की इनके घर में चोरी हो गई है। चोर  पीछे से छत के सहारे घर में घुसे और आलमारी मे रखे लाखों के जेवरात सहित नकदी, पीतल के बर्तन व आवश्यक कागजात, कपड़े की चोरी कर ली। पीडित के अनुसार लगभग दो लाख रूपये की संपति पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना के बाद से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है।
कहते है थानाध्यक्ष
भोजपुर ओपी प्रभारी कुणाल चंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था। उस दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here