‌‌एक ने दूसरे युवक को मार दी गोली, अदावत या इश्क

0
2422

बक्सर खबर। डुमरांव में एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। घटना आज सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग की है। घायल वीरु सिंह पिता विक्रमा सिंह को रेफर कर दिया गया है। उन्हें दो गोलियां लगी हैं। वे सफाखाना रोड की तरफ बाइक से जा रहे थे। सूत्रों की माने तो उन्होंने पुलिस को बताया है। गोली चलाने वाले का नाम मोनू राय निवासी छठिया पोखरा है।

पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। आरोपी अपने फोन बंद कर फरार हो गया है। घायल वीरु डुमरांव के हाथीखाना रोड, वार्ड 17 का निवासी है। इन दोनों के बीच क्या अदावत हो सकती है। अखिर कोई किसी को गोली यू ही क्यू मार देगा। यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है। पूछने पर ज्ञात हुआ। इनके बीच एक शादी में विवाद हुआ था। कुछ ने कहा नहीं, मामला कुछ और ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here