‌‌ एनएच पर कार व ट्रक की सीधी टक्कर में एक की मौत

0
1188

-ट्रैक सूट का करता था कारोबार, परिवार में मचा कोहराम
बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 922 शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आरा की तरफ जा रही कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना ब्रह्मपुर थाना के रमगढ़ गांव के समीप हुई। इस दौरान कार सवार मोहम्मद कलीम (38) पुत्र मोहम्मद सलीम की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक अपना वाहन वहीं छोड़ भाग गया। जबकि कार के परखच्चे उड़ चुके थे। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मृत युवक नया भोजपुर गांव का निवासी थी।

कार का चालक सुरक्षित है, वह अपने घर लौट गया है। अन्य परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए यहां से सदर अस्पताल गए हैं। वहीं स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह युवक ट्रैक सूट बनाता था और उसका व्यवसाय करता था। उसी की आपूर्ति करने नया भोजपुर से आरा जा रहा था। एक ही लेन में दोनों वाहन आ रहे थे। इस वजह से यह दुर्घटना हो गई। इन दिनों एनएच पर रोज की ऐसा हादसे हो रहे हैं। सड़क सपाट बनी है तो लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे हैं। जिसके कारण ऐसा आए दिन हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here