महाराष्ट्र की घटना पर बक्सर में उबाल

0
147

बक्सर खबर : महाराष्ट्र के पुना में दो दिन पहले हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। वामपंथी संगठनों, एप्सो और सबसे आगे अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। उनके हाथ में जो बैनर थे उसमें मनुवाद एवं भीमा कोरे गांव में हुई का विरोध दर्शाया गया था। नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। इसके नारे लगाए जा रहे थे। किला मैदान से प्रारंभ हुआ विरोध मार्च अंबेडकर चौक पर जाकर समाप्त हो गया। जिसमें कुमार नयन का जाना-पहचाना चेहरा नजर आ रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here