अब डुमरांव प्रखंड में मिले छह संक्रमित

0
3784

-आज कुल संख्या में हुई आठ की बढ़ोत्तरी
बक्सर खबर। जिले में आज गुरुवार की शाम छह और मरीज मिले। यह सभी डुमरांव से संबंधित हैं। जो सूचना जारी हुई है। उसमें कहा गया है। इनमें से पांच क्वॉरंटाइन सेंटर से हैं। वे महाराष्ट्र के मुंबई से आए थे। एक व्यक्ति होम क्वॉरंटाइन था। जिसकी रेंडमली जांच हुई थी। इन लोगों में चतुरसालगंज के 23 वर्ष, कोपवां के 17, महारौली के 21,

डुमरांव से 19, 30 व 34 वर्ष के तीन लोग शामिल हैं। आज सुबह भी दो लोगों के बारे में जानकारी स्वास्थ्य विभाग से मिली थी। उनमें से एक ब्रह्मपुर और दूसरे व्यक्ति चौगाई से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 153 पहुंच गया है। साथ कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 40 पहुंच गई है। पूर्व में 113 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here