नहीं रहीं अनूपा कुंवर, कभी शाहाबाद के कलेक्टर ने जोडे थे हाथ

0
825

बक्सर खबर : स्व अनूपा कुंवर इंद्रासन पांडेय की पत्नी थीं। स्व पांडेय अपनी मृत्यु तक गोसाईंपुर पंचायत के मुखिया रहे।  उनके गांव के लोग बताते हैं। जब नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज का गठन शुरू किया तब स्व पांडेय ने बिहार में सबसे ज्यादा सोना दान दिया था। यह संभव हो सका था अनूपा कुंवर की दानशीलता की वजह से। देश को असली गहना समझने वाली अनूपा ने अपने गहने नेता जी के हवाले कर दिए। उस वक्त पूरा देश यह जान गया था। बिहार के शाहाबाद में इन्द्रासन पांडेय नाम से कोई शख्स रहता है।

स्व अनूपा कुंवर का इस 7 जनवरी को स्वर्गवास हो गया। उनका गांव ओरा अब चौसा प्रखंड के अंतर्गत आता है। जो सदर विधानसभा का हिस्सा है। गांव और परिवार के लोग बताते हैं। देश जब आजाद हुआ और 1962 में चीन के साथ युद्ध छिड़ा तब भी स्व पांडेय ने अपनी सरकार के लिए सबसे ज्यादा सोना दान दिया था। कहते हैं कि 110 तोला सोना उस वक्त अनूपा कुंवर ने ही स्व पांडेय को दिए थे। जिसे शाहाबद के कलेक्टर को स्व: पांडेय ने सौंपा था। उनकी दानशीलता देख स्वयं कलेक्टर ने हाथ जोड देश के लिए उनके समर्पण भाव को प्रणाम किया था। यह खबर उस समय संडे टाइम्स में छपी भी थी। मिजाज से सख्त और दिल से नरम अनूपा कुंवर ने पूरी जिंदगी शान-ओ-शौकत के बीच गुजारी। 97 वर्ष की आयु में चार दिन पहले वह इस दुनिया को अलविदा कह गई। ओरा के लोग उन्हें भारत सरकार कहा करते थे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here