लापरवाही : सड़क पर पलट गई पिकअप, 14 लोग घायल

0
1677

-तीन को आई गंभीर चोट, सदर अस्पताल रेफर
बक्सर खबर। मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन गुरुवार की सुबह चालक की लापरवाही से पलट गया। दुर्घटना कोरानसराय थाना के मठिला गांव के समीप हुई। इसमें सवार कुल 14 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। ऐसा वाहन में सवार एक सहयात्री शिव कुमार पासवान ने बताया। दुर्घटना सुबह सात बजे के लगभग हुई। घायलों को डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तीन लोग गंभीर चोट की वजह से सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग लहना और कंजिया के रहने वाले हैं। एक जगह ढ़लाई के लिए जा रहे थे। वाहन चालक की लापरवाही से गाड़ी झटके के साथ पलट गई। घायलों में अखिलेश पासवान (28), परशुराम यादव (30), किसुन पासवान (40), राम कुमार (25), अखिलेश चौधरी (32), रमेश पासवान, गदल पासवान, मनु कुमार आदि को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here