नौ दिन का होगा नवरात्र, जाने कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

0
461

बक्सर खबर। शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7:56 प्रतिपदा में है। दोपहर 11: 36 से 12:24 तक भी शुभ मुहूर्त है। अन्य अवधी में मध्यम फलदायक है। इस बार का नौरात्र नौ दिनों का है। 15 को ही पट खुलने का शुभ समय है। सुबह 8:35 से संध्या 5: 18 तक का समय श्रेष्ठ है। अगले दिन 16 को महानिषा पूजा होगी। 17 को महाष्टमी औकृ 18 को नवमी के दिन हवन आदि किया जाएगा।

जिन्होंने नौ दिन व्रत, पाठ आदि रखा हो वे दोपहर 2: 31 तक हवनादी कार्य कर ले वें। यह जानकारी देते हुए पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने बताया दुर्गा जी आ आगमन इस वर्ष नौका पर है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह सिद्धि कारक है। लेकिन माता की वापसी दोला पर हो रही है। यह पीड़ा, रोग देने वाला है। अर्थात आने वाले वर्ष का अंत कष्टकारी होगा। नौ दिन का व्रत करने वाले दशमी में पारण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here