राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक है विवेकानंद जी

0
94

बक्सर खबर : विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रुप में पूरे जिले में मनाई गई। कहीं छात्र संगठन तो कहीं सामाजिक संगठनों ने उन्हें याद किया। राष्ट्रीयता के विश्व वाहक रहे स्वामी जी के उपर जिले में शुक्रवार को कई व्याख्यान मालाएं आयोजित हुई। नगर के बसाव मठिया परिसर में राष्ट्रीय स्वयं संघ के महाविद्यालयीन छात्र कार्य विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” बिषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गंगा समग्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामाशंकर सिन्हा उपस्थित रहे।

मंच संचालन नगर महाविद्यालयीन छात्र कार्य प्रमुख आलोकदेश पाण्डेय ने किया। अन्य मुख्य वक्ताओं में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्रोफेसर श्याम जी मिश्रा, नगर संघचालक राधाकृष्ण सिंह तथा मानस प्रवक्ता रामनाथ ओझा थे। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अविनाश के अलावा गंगाधर, अभिषेक, चंद्रभूषण ओझा, सुरेंद्र , मनोज तिवारी, वीरबहादुर, मृगेंद्र , राहुल, अनमोल, रजनीश, गौरव, मृत्युंजय, रजनीकांत इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में शामिल लोग

ग्लोबल आवासीय विद्यालय में जुटे लोग
बक्सर : इटाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप स्थित ग्लोबल विज्जडम आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विवेका नंद जयंती आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता डा. रामनाथ ओझा ने की। मुख्य वक्ता डा. रामाशंकर सिन्हा क्षेत्रिय संगठन मंत्री बिहार झारखंड ने लोगों को बताया। स्वामी जी ने पूरे विश्व के सामने किस तरह भारतीय संस्कृति और राष्ट्रियता को जीवंत रुप में रखा। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रभूषण ओझा ने किया। श्रीमति माधुरी कुंवर, भगवान पाठक आदि ने गोष्ठि को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन संजय झा एवं प्रकाश पांडेय ने किया।

आंदोलन के कार्यक्रम में शामिल युवा

आंदोलन ने किया विवेकानंद जी को याद
बक्सर : आंदोलन संगठन द्वारा शुक्रवार को नगर भवन स्थित पार्क में विवेकानंद जी की जयंती मनायी गई। जिसका आयोजन आंदोलन के संयोजक संदीप ठाकुर व बिहार प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने किया था। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता नीरज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं में नीरज, संदीप व अशोक उपाध्याय ने स्वामी जी के दर्शन, चिंतन व राष्ट्रवाद की चर्चा की।

हेरिटेज विज्ञापन

कार्यक्रम में वैभव सिन्हा, मुकेश सिंह, रंजन सिंह, रोहित ओझा, अभीषेक राय, बंटी शाही, मिथिलेश पांडेय, निकू तिवारी, त्रिभुवन पाठक, बिमल कुमार, उदय प्रताप, विशाल, माइकल, रामजी सिंह, रामबिहारी सिंह, बिट्टू गुप्ता, रिंकू मिश्रा, अविनाश, मंटू, बबुआ, अमन, रवि प्रकाश, राकेश राही, राजेश कुमार व दिवाकर पाठक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here