नंदन में महापंचायत की तैयारी, आएंगे शरद यादव

0
877

बक्सर खबर : डुमरांव के नंदन गांव में महापंचायत लगाई जाएगी। इसकी तैयारी जनता दल युनाइटेड शरद गुट कर रहा है। पंचायत में क्षेत्र के महादलित लोगों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 31 जनवरी को होगा। जिसे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को शरद गुट और राजद की संयुक्त बैठक हुई। इस संदर्भ में बक्सर खबर से पूर्व सांसद अरुण राय की बातचीत हुई। राय ने कहा सरकार और इसके मुखिया नीतीश कुमार ने जनता के उपर जो जुल्म ढ़ाया है।

उसका हिसाब दलित महापंचायत में होगा। जिस तरह का अत्याचार यहां की दलित महिलाओं पर हुआ है। वह पूरे बिहार पर कलंक का धब्बा है। यह सरकार भारतीय जनता पार्टी के हाथों बिक चुकी है। जिसके खिलाफ नंदन की धरती से जन आंदोलन शुरु होगा। उन्होंने महा 31 तारीख को शरद जी के साथ विभिन्न दलों के नेता यहां आ रहे हैं। जिसमें तारीक अनवर, जयंत चौधरी प्रमुख हैं। शुक्रवार को इस यात्रा में मनोज यादव उनके साथ रहे। इन नेताओं ने नंदन गांव में जाकर पीडि़त परिवारों से मुलाकात की।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here