मुबारक हो : चांद के दीदार के साथ हुआ ईद का एलान

0
417

बक्सर खबर। सभी पाठकों एवं मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारक हो। जी हां कल शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इसका एलान जिले की मस्जिदों से कर दिया गया है। आज शुक्रवार की शाम बड़ी मस्जिद के ईमाम ने माइक से इसकी घोषणा की। ईद का चांद दिखाई दे गया है। कल ईद मनाई जाएगी। आप भी यह जान लें।

सूचना के अनुसार सुबह आठ बजे मदिना मस्जिद खलासी मुहल्ला, 8:15 में कचहरी मस्जिद, 8: 30 बजे बड़ी मस्जिद, 9 बजे जुलफजल मस्जिद में नमाज अदा होगी। सूचना के अनुसार जिला मुख्यालय की कुल 13 जगह ईद की नमाज अदा होगी। सबका समय थोड़ा बहुत आगे पीछे रखा गया है। ताकि अगर किसी को थोड़ा विलंब हो तो वह दूसरी जगह नमाज अदा कर सके।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here