राम मंदिर के लिए चलेगा धन संग्रह अभियान

0
156

-15 जनवरी से 27 फरवरी तक घर-घर होगा संपर्क
बक्सर खबर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है। उसके निर्माण में हर भारतीय का अंशदान होगा। इसको ध्यान में रखते हुए धन संग्रह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। मंगलवार को इसकी तैयारी के लिए बैठक हुई। बाइपास रोड के केशवपुरम में इसका एक विधिवत कार्यालय खोला गया। वहां उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पूरे देश में श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान चलाया जाना है।

अभियान का उद्देश्य है कि अयोध्या में बनने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में देश के सभी राम भक्तों का अंशदान हो। इस दृष्टि से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभियान समिति के सदस्य घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह करेंगे। उन्होंने आम जनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग दिल खोलकर इस अभियान में अपना अंशदान करें। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक कन्हैया पाठक, सह संयोजक चंदन प्रकाश, ओमप्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डे, राजेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुवंर, परशुराम चतुर्वेदी, राजेश सिन्हा, रामबाबू जायसवाल, भोला जी केशरी, प्रदीप दूबे, संजय राय, ओमरतन, अविनाश कुमार, राहुल सिहं, विवेक सिंह, धनु राम आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here