मोदी सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया : विजय सिन्हा

0
180

– पटना में विपक्षी दलों की बैठक केवल राजनीतिक फ़ोटो सेशन : भाजपा
बक्सर खबर । मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के नेतृत्व में किला मैदान बक्सर में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा हैं। यह मोदी के सफल नेतृत्व की देन है। पटना में आयोजित विपक्ष की बैठक पर सवार खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि वहां सिर्फ फोटो सेशन के लिए बैठक आयोजित हुई है। आने वाले चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम रही है। विश्व में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, उससे हर भारतवासी का सीना चौड़ा हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि देश की जनता बीजेपी के साथ हैं। आज सभी वर्ग एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। लेकिन बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। इसे हटना है। उन्होंने बक्सर व बिहार में केंद्र सरकार के सहयोग से हुए कार्यों का भी उल्लेख किया। आज गरीबों को सम्मान मिल रहा है। देश की सुरक्षा मजबूत हाथों में है। विपक्षी दल केवल अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए इकट्ठा हुए हैं।

– किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी नेता

पूर्व एमएलसी डॉ महाचंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी ने सभी वर्गों के लिए 9 साल में काम किया है। जनसभा को एमएलसी संतोष सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह,  प्रदीप राय, जिलाध्यक्ष विजय सिंह, राजवंश सिंह, रामकुमार सिंह, अनिल स्वामी, संतोष राय, केदारनाथ तिवारी, अमरेंद्र पांडेय, मिठाई सिंह, जयप्रकाश राय, कैमूर जिलाध्यक्ष, रोहतास जिलाध्यक्ष, पूनम रविदास, इंदु देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा के हीरामन पासवान, प्रवक्ता मनोज सिंह, साबित रोहतास वी आदि ने संबोधित किया। संचालन निर्भय राय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here