दुष्कर्म मामले में एसपी ने किया दो थानाध्यक्षों को निलंबित

0
2447

बक्सर खबर।  महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दो थानाध्यक्षों  को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बगेन के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय तिवारी व महिला थानाध्यक्ष सुशीला को आरोपी को लाभ पहुंचाने और पीड़ित के एफआईआर केे अनुसार धारा न लगाने के आरोप में एसपी ने सस्पेंड किया है। एसपी नीरज कुमार ने बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है और उनसे शो काज किया गया है।

ज्ञात हो कि पीड़िता बरुहां की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ कुरुथियां में सब्जी बेचा करती थी। बुधवार की शाम उसका पति सामान लेने के लिए बगेन गया हुआ था। इसबीच अंधेरा होने के बाद वह दुकान बंद कर अकेले ही अपने गांव के लिए निकल पड़ी।

पीड़ित महिला

रास्ते में कुरुथियां के रहने वाले भिखारी यादव और जितेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसे गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया गया।  पीड़ित परिजनों ने जब मामले में दुष्कर्म की प्राथमिकी करानी चाही, तब पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को बगेन-ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। बाद में एसडीपीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया था। घटना के मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here