चौगाई में युवक की मौत, हत्या व आत्महत्या में उलझा मामला

0
912

-मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए आया अस्पताल
बक्सर खबर। चौगाई निवासी गणेश साह (25) की मौत हो गई है। कुछ लोगों का कहना है उसने आत्महत्या की थी। कुछ का कहना है उसकी हत्या हुई है। ऐसा आरोप गणेश की ससुराल वालों ने लगाया है। संदिग्ध होते मामले में मुरार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सूत्रों के अनुसार गणेश साह की शादी हो चुकी है।

उसकी पत्नी अपने मायके में है। जब उसे यह बात पता चला कि पति ने आत्महत्या कर ली है। तो उसने शक प्रकट किया। वे ऐसा नहीं कर सकते। घर वालों ने उनके साथ गलत किया है। मृतक के बड़े भाई पर ही संदेह प्रकट किया जा रहा है। इस लिए  मामला उलझ गया है। मुरार पुलिस मृतक के घर पर कैंप कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। जिससे यह ज्ञात हो सके कि उसकी मौत हत्या है आत्महत्या। घटना शनिवार रात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here