मंत्री ने जन कल्याण के लिए की ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत

0
151

-श्रीराम कर्म भूमि न्यास व सेवा भारती की देखरेख में होगा संचालन
बक्सर खबर। आवश्यकता पडऩे पर लोगों की मदद के लिए अब ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध होगा। इसके लिए गुरुवार को बक्सर में ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। नगर के सिविल लाइन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंत्री ने बताया फिलहाल लोक सभा क्षेत्र के लिए 200 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था हुई है।

आवश्यकता पड़ी तो संख्या और बढ़ायी जाएगी। सभी प्रखंड़ों में इसकी उपलब्धता हो सके। इसे ध्यान में रखते हुए इसका संचालन श्री राम कर्म भूमि न्यास व सेवा भारती इसका संचालन करेंगे। समारोह को संचालन कृष्णकांत ओझा ने किया। वहीं मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि यह सुविधा लोगों के लिए नि:शुल्क होगी। वैसे जिले में ऑक्सीजन प्लांट भी लगा जा रहे हैं।

समारोह में शामिल सामाजिक संगठन के लोग

लेकिन, इस बीच तीन बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी और जल्द से जल्द वैक्सीन जरुर लें। क्योंकि कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है। इस सादे समारोह में दक्षिण प्रांत के कार्यवाहकराजेंद्र प्रसाद जी, दिनेश प्रताप सिंह, राघव, छविनाथ त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, विनोद राय राजेश सिन्हा, पुनीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। एवं अनेक लोग वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here