‌‌‌ शादीशुदा महिला को पड़ोसी से प्यार, पति आया तो दर्ज हुआ दुष्कर्म का एफआईआर

0
2549

-एसपी कार्यालय पहुंची शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। राजपुर थाना में सोमवार को दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोप लगा कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका साथ एक और युवक ने दिया। पीड़िता एक को पहचानती नहीं है। घटना लगभग बीस दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़िता और उसका पति अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद यह प्राथमिकी दर्ज हुई। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। लेकिन, घटना के इतने दिन बाद मामला सुर्खी में कैसे आया। जब इस सिलसिले में लोगों से पूछताछ हुई तो पता चला। इसके पीछे की कहानी बहुत ही उलझी हुई है।

पीड़िता का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। यहां महिला का पड़ोस के ही युवक से मेलजोल था। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा रहे थे। लगभग दो सप्ताह पहले उन दोनों ने ही विषपान कर लिया था। निजी अस्पताल में उपचार हुआ। हालत में सुधार हुआ। उस वक्त भी विवाद राजपुर थाने तक पहुंचा था। लेकिन, तब दोनों पक्ष के लोगों ने आपसी सुलह कर लिया। इस बीच कोई वीडियो सामने आया और दूसरी तरफ उसका पति भी वापस आ गया। महिला ने स्वयं को बेकसूर बताया और अपने साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने की बात कही। फिर क्या था, आवेदन पहुंच गया बड़े साहब के दफ्तर। इस सिलसिले में पूछने पर राजपुर पुलिस ने बताया एक नामजद समेत दो लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here