दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट

0
1203

– पीड़िता ने चार पर दर्ज कराया एफआईआर
बक्सर खबर। कोरानसराय थाना में इसी गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद किया है। पीड़िता प्रतिमा ने यह आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसके पिता नहीं हैं। मेरी शादी 2015 में मामा धनंजय पांडेय जो नावानगर थाना क्षेत्र के कतलपुर गांव के निवासी हैं।

उन्होंने कोरानसराय के घनश्याम मिश्र के पुत्र प्रकाश मिश्र से विवाह कराया था। उन्होंने बगैर बाप की बेटी की मदद की। लेकिन अब उसे दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। व मारपीट की जा रही है। मारपीट के बाद वह अस्पताल में उपचार के लिए भी गई थी। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here