दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

0
3200

– एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की छापेमारी
– आरोपी की कराई गई मेडिकल जांच
बक्सर खबर: बगेन थाना क्षेत्र में चार दिनों पूर्व एक महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जितेंद्र यादव बताया जा रहा है। मामले में डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की गई। फिलहाल, पुलिस एक ही आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई है। वहीं, जल्द ही दूसरा आरोपी भिखारी यादव भी पकड़ लिया जाएगा, जिसके लिए छापेमारी जारी है।

पीड़िता बरुहां की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ कुरुथियां में सब्जी बेचा करती थी। बुधवार की शाम उसका पति सामान लेने के लिए बगेन गया हुआ था। इसबीच अंधेरा होने के बाद वह दुकान बंद कर अकेले ही अपने गांव के लिए निकल पड़ी। रास्ते में कुरुथियां के रहने वाले भिखारी यादव और जितेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित परिजनों ने जब मामले में दुष्कर्म की प्राथमिकी करानी चाही, तब पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को बगेन-ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। बाद में एसडीपीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here