युवती का गला रेता, संदेह में उलझी घटना

0
1525

बक्सर खबर : नई नवेली शादी-शुदा युवती का गला उसके मायके में ही कट गया। घटना बुधवार को नगर के खलासी मुहल्ला में घटी। घायल साजिया खातुन (20) को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया। क्यूं कि उसके शरीर से ज्यादा खून बह चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी सदर अस्पताल पहुंची। घायल युवती ने बताया मैं अपने छत पर गई थी। वहां से गिर पड़ी।

सामने लगे कराकट (टीन की चादर) से चोट आई। लड़की के बयान के बाद पुलिस भी खामोश हो गई। वहीं लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। उसका गला पति ने ही रेता  होगा। पूछताछ में पता चला साजिया की शादी अजमल कुरैशी निवासी जगदीशपुर जिला भोजपुर से हुई है। उसी ने ऐसा किया है। लेकिन यह गुत्थी नहीं सुलझ रही। उसके साथ यह कैसे हुआ।

बाबरुम में फैला खून

खलासी मुहल्ला स्थित उसके घर पर मीडिया की टीम पहुंची तो देखा बाथरूम में भी खून पसरा है। एक दीवार पर भी धब्बे लगे थे। घर पर जो लोग मौजूद थे। उन लोगों ने भी इस सवाल का जवाब नहीं दिया। साजिया को चोट कैसे आई। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। क्योंकि बहुत खून बह गया है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here