राजपुर में महिला राज, तीन प्रमुख पदों पर हैं काबिज

0
713

-बीडीओ के बाद अब सीओ ने लिया प्रभार
बक्सर खबर। महिला सशक्तिकरण का असर जिले में दिखने लगा है। इसका सबसे बेहतर उदाहरण बना है राजपुर प्रखंड कार्यालय। संभवत: यह पहला मौका है। जब प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की कुर्सी पर एक साथ दो महिलाएं काबिज हुई हैं। इनकी पदस्थापना हाल ही में की गई है। लगभग एक माह पहले इंदू बाला को सरकार ने यहां का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाकर भेजा। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यहां अंचलाधिकारी के रुप में शशिकला को पदस्थापित किया गया है।

वहीं राजनीतिक रुप से प्रखंड प्रमुख का पद भी महिला के लिए आरक्षित है। जिसकी शोभा रीता देवी पहले से ही बढ़ा रही हैं। हालांकि इनकी कार्य अवधि अब सप्ताह हो चली है। क्योंकि पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लेकिन, प्रखंड के तीन महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की मौजूदगी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनी है। ऐसी तिकड़ी जिले के किसी अन्य प्रखंड में नहीं है। आपकी जानकारी के लिए हम बात दें। बक्सर में दो नगर परिषद एवं 11 प्रखंड हैं। इनमें बक्सर सदर एवं ब्रह्मपुर में महिला पदाधिकारी ही सीओ हैं। चक्की में बीडीओ भी। इतना ही नहीं अगर हम बात महिला शक्ति की करें तो बक्सर एवं डुमरांव नगर परिषद की मुख्य पार्षद भी महिला ही हैं। इसके अलावा जिला परिषद की अध्यक्ष सविता देवी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here