दो बाइकों की सीधी टक्कर में एलआईसी एजेंट की मौत

0
1708

-एनएच पर हुई दुर्घटना, रफ्तार है जानलेवा
बक्सर खबर। एनएच 84 पर शुक्रवार की दोपहर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव के पास दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों चालक घायल हुए। लेकिन, एक ही हालत गंभीर थी। आनन-फानन में उसे पटना भेजा गया। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उमेश सिंह एलआईसी के एजेंट थे। वह मूल रूप से चौकिया का रहने वाले हैं।

लेकिन, वर्तमान में कृष्णाब्रह्म में घर बना रहते थे। शुक्रवार को दोपहर वह नया भोजपुर की तरफ से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से एक अपाची बाइक तेज रफ्तार आ रही थी। बड़का ढकाईच गांव के पास अपाची बाइक का चालक मृतक उमेश की बाइक में धक्का मार फरार हो गया। इधर खून से लथपथ उमेश सड़क पर छटपटाने लगे। राहगीरों की सहायता से उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here