छात्र जो समूह बनाकर करते हैं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी

0
786

-दस वर्षो में तीन सौ छात्रों ने पाई है नौकरी 
-तीन अक्टूबर को चल रही है क्विज की तैयारी
बक्सर खबर। कहतें हैं लगन हो तो कुछ भी संभव है। बक्सर में युवाओं का ऐसा समूह है। जो जमीन पर बैठकर परीक्षा की तैयारी करता है। यहां तैयारी करने वाले किताबें लेकर नहीं आते। समूह में एक दूसरे के साथ परिचर्चा करते हैं। यहां न कोई शिक्षक है न कोई कोचिंग का इंस्ट्रक्टर। छात्र ही एक दूसरे की समस्या का समाधान करते हैं। जिन्होंने सफलता प्राप्त कर ली है। वे अपने पीछे वालों को उसका सही माध्यम, पढऩे का तरीका और तैयारी की बारीकी से अवगत कराते हैं।

प्रत्येक दिन दो बार कक्षा लगती है। सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ और अपराह्न में चार बजे से छह बजे। अर्थात एक पाली दो घंटे की होती है। इसके लिए किसी से कोई फीस नहीं ली जाती। छात्रों ने इसे बक्सर स्टूडेंट क्विज क्लब का नाम दिया है। वैसे बातचीत में इसे घोड़साल स्टूडेंट क्लब भी कहा जाता है। क्योंकि इसके लिए जो स्थल चयनित किया गया है। वह है बाजार समिति रोड़ का घोड़ा पुलिस ग्राउंड। फिलहाल यहां होम गार्ड का कार्यालय भी चलता है।

प्रत्येक सप्ताह आयोजित होता है टेस्ट

इससे जुड़े विशाल पटेल जो मुसाफिर गंज के रहने वाले हैं। वे बताते हैं, दस वर्षो से अनवरत हमारा प्रयास चल रहा है। यहां अधिकांश वैसे छात्र आते हैं। जो गरीब हैं अथवा आर्थिक रुप से कमजोर। उनके लिए तीन अक्टूबर को एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। ताकि छात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिले। वैसे प्रत्येक सप्ताह यहां टेस्ट भी लिया जाता है। जिसका संचालन पूर्ववर्ती छात्र करते हैं। इसमें शामिल होने वाले छात्र सुबह अथवा शाम की पाली में आकर संपर्क कर सकते हैं। अथवा दो माह बाद होने वाली क्विज प्रतियोगिता के संबंध में जानने के लिए 8271168412 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here