लालू को जेल, प्रज्ञा ठाकुर को बेल, नहीं चलेगा: राजद

0
412

बक्सर खबर। राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह बुधवार को ब्रह्मपुर विधासभा के दौरे पर थे। उन्होंने सिमरी, काजिपुर, बड़का सिंघनपुरा, डुमरी, महरौली, दुबौली, गंगौली आदि गांवों को दौरा किया। इस बीच काजीपुर की सभा में कहा कि देश को बांटने की साजिश चल रही है। लेकिन, आज राजद, कांग्रेस, विआइपी, हम सभी पार्टियां साथ। ऐसे में इनके पास लेने के वोट नहीं बचेगा। आप सब के नेता और लालू यादव को जेल में रखा गया है। जो करोड़ों लोगों के प्रिय हैं।

प्रज्ञा ठाकुर जिसके उपर सैकड़ों लोगों की हत्या का आरोप है। उसे जेल से बाहर किया गया है। इतना ही नहीं वह चुनाव लड़ रही है। ऐसा करने वाले मोदी का लोकतंत्र नहीं चलेगा। पांच वर्ष में जो भी वादे किए थे। उसमें एक भी पूरा नहीं कर सके। अब और पांच साल मांग रहे हैं। लेकिन, यह देश आपका सच जान चुका है। राजद की इस सभा में स्थानीय विधायक शंभु यादव, अंगद यादव, विद्यापति तिवारी, भोला ओझा, विनय सिंह, शिवजी चौधरी, परशुराम तत्वा, अमिरी लाल यादव, मीडिया प्रभारी हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here