फ्लैश बैक : जाने 2015 के विधानसभा चुनाव में कितने लोगों ने किया था मतदान

0
366

-इस वर्ष बढ़ गए हैं 75 हजार मतदाता
बक्सर खबर। मतदान की तिथि धीरे-धीरे नजदीक आती जा रही है। 28 अक्टूबर को अपने जिले में मतदान होना है। लेकिन, इस बीच हम नजर डालते हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव पर। तब और अब में कई अंतर आए हैं। मसलन बूथ बढ़े हैं। जिससे लोगों को मतदान करने में सुविधा होगी।

पहले इनकी संख्या 1265 थी जो अब 1844 हो गई है। इतना ही नहीं पिछले पांच वर्षों में लगभग 76 हजार नए मतदाता भी जुड़े हैं। फिलहाल जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 64 हजार 581 है। इस क्रम में हम नजर डालते हैं। पिछले चुनाव में हुए मतदान और उसके प्रतिशत पर।

वज्र गृह में सील की जा रही ईवीएम(फाइल फोटो)

आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों में 2015 का विधानसभा चुनाव
बक्सर खबर। 2015 के चुनाव में आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 88 हजार 636 थी। इसमें से 6 लाख 84 हजार 903 लोगों ने मतदान किया है। यहां यह भी ध्यान देना होगा कि यह उन मतों का योग है। जो इवीएम के द्वारा डाले गए हैं। इनमें पोस्टल मतों की संख्या शामिल नहीं है। जबकि कुल मतदाता संख्या में पोस्टल वाला नाम भी शामिल है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में 57.62 प्रतिशत मतदान हुआ था।


अब एक नजर डालते हैं विधान सभावार पोल्ड मतों पर:-
199-ब्रह्मपुर : कुल मतदाता 3 लाख 13 हजार 525, इनमें से 1 लाख 80 हजार 280 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष की संख्या 96344 एवं महिला वोटरों की संख्या 83936 है।
200 बक्सर- कुल मतदाता -2 लाख 76 हजार 409, जिसमें 1 लाख 59 हजार 988 लोगों ने मतदान किया था। उसमें पुरूष 86276 एवं 73712 महिलाओं ने मतदान किया था।
201 डुमरांव- कुल मतदाता 2 लाख 93 हजार 601, वोट करने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 69 हजार 164 है। जिसमें पुरूष 91715 एवं महिला 77449 रहीं।
202 राजपुर – कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 5 हजार 101 थी। जिसमें से 1 लाख 75 हजार 471 लोगों ने मतदान किया। उसमें पुरूष 94884 व महिला मतदाताओं की संख्या 80,587 थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here