दो युवकों का शव मिला, इलाके में हड़कंप

0
1564

-दो दिनों से थे लापता, धान के खेत में पड़ा था शव
बक्सर खबर। दो युवकों का शव धान के खेत में पड़ा देख लोग अवाक रह गए। खबर इलाके में आग की तरह फैली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगेन थाने को दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले की लोगों ने उनकी पहचान कर ली। बंटू मुसहर (22) एवं रामेश्वर मुसहर (25), दोनों एकरासी गांव के निवासी थे। पुलिस पहुंची तो पता चला। दो दिन पहले घर से मछली मारने निकले थे। फिर लौटे नहीं। वैसे परिजनों ने उनकी तलाश का प्रयास किया।

लेकिन, कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने पूछने पर बताया उनके शव पर किसी तरह के निशान नहीं है। ऐसा हो सकता है। कोई अनहोनी हुई हो। शव दो दिन पुराने हो चुके हैं। लेकिन, जहां धान के खेत में शव मिले हैं। वह गांव से कुछ दूरी जरुर है। लेकिन, मौके पर धान की फसल को भी आस-पास नुकसान नहीं दिख रहा। अगर किसी से मारपीट हुई होती तो फसल को नुकसान हुआ होता। वहीं ग्रामीणों में इसको तरह-तरह की चर्चा है। लेकिन, इनकी मौत के पीछे का राज क्या है। यह अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here