खोजी कुत्ते करेगें सीएम पर हमलावरों की पहचान पहुंचे नंदन

0
1454

बक्सर खबर: विकास समीक्षा यात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने डाग स्क्वायड का सहारा लिया है। सोमवार को डिहरी से दो प्रशिक्षित कुत्तों के सहारे पुलिस घटना में शामिल लोगों के साक्ष्य तलाशने का घंटो प्रयास की। लेकिन डाग स्क्वायड सबूत खोजने में नाकाम रहा। इधर एफआईआर दर्ज होने केे बाद पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए नंदन में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस दबिश के कारण गांव के अधिकांश पुरूष घर छोड़ फरार है। खासकर दलित बस्ती में के लोग घटना के दिन से ही घर से भाग खड़े हुए है। इधर पुलिस ने रविवार को जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें बियफी देवी, फुलकुमारी देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, मुनेश्वरी देवी, ललिता देवी, अनिल राम, धर्मेन्द्र कुमार, सुनील राम शामिल है। गौरतलब है कि शुक्रवार को विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान नंदन पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर नंदन गांव के शरारती तत्वों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here