‌‌‌सभी बीडीओ और थानाध्यक्षों को सख्ती बढ़ाने का निर्देश

0
2645

-डीएम-एसपी का फरमान, सीमा पर रखा जाए विशेष ध्यान
बक्सर खबर। जिले में संक्रमण न फैले। इसके लिए सभी को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसका निर्देश आज शुक्रवार को जिलाधिकारी और एसपी ने सभी पदाधिकारियों को दिया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एक साथ इन दोनों अधिकारियों ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को इसका निर्देश जारी किया।

मौजूदा वक्त में हर गतिविधि पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिले की सीमाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। आवश्यक स्थिति में बाइक पर एक व्यक्ति अथवा चार पहिया वाहन में चालक के अलावा दो लोग ही सफर कर सकते हैं। अगर उनको पास जारी किया गया हो तो भी यही नियम लागू होगा। सभी व्यस्त इलाकों पर नजर रखने के लिए जूम एप के माध्यम से अवलोकन के लिए कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here