पिकअप की चपेट में आया मासूम, मौत

0
801

बक्सर खबर। सड़क किनारे खेल रहा आठ वर्ष का मासूम पिकअप की चपेट में आ गया। दुर्घटना गुरुवार की सुबह एन एच 84 पर रमगढ़ डेरा के सामने हुई। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया सूरज कुमार (8) पुत्र सरोज यादव घर के बाहर खेल रहा था।

बस्ती बक्सर-आरा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। इसी बीच आरा की तरफ से आ रही तेज पिकअप की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरोज के तीन पुत्रों में से वह छोटा था। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here