भारत विकास परिषद ने आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

0
44

-कामगारों और मुहल्ले वालों के बीच किया मास्क का वितरण
बक्सर खबर। भारत विकास परिषद ने शुक्रवार को कोविड से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सिविल लाइन स्थित बड़ी बाजार के पास आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे रोटरी क्लब के बिहार व झारखंड के पूर्व गर्वनर डा. सीएम सिंह। उन्होंने कहा, कोविड का प्रभाव कम नहीं हुआ है। इस लिए जरुरी है कि आवश्यक सतर्कता बरती जाय।

इस दौरान भारत विकास परिषद के प्रक्षेत्र संरक्षक सदानंद मिश्रा, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, नगर परिषद बक्सर के मुख्य उपपार्षद इन्द्रप्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ0 राजेश सिन्हा, भाजपा कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश दत्त पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। इन सभी ने कार्यक्रम का संबोधित किया और कहा भारत में लग रहे तीन कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं। उपलब्धता के अनुसार आप टीका अवश्य लें।

– लोगों के बीच मास्क का वितरण करते लोग

वहीं दूसरी तरफ भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष एवं पीसी कॉलेज के भौतिकी के विभागध्यक्ष प्रो0 (डॉ) महेशदत्त सिंह के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव हेतु 2000 मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद सूर्यप्रताप सिंह, राजेश प्रताप सिंह, छात्रनेता सनी सिंह, सनी सिंह बघेल, मुन्ना उपाध्याय, वार्ड पार्षद नन्हे लाल, हरिद्वार सिंह, सूरज तुरहा, मोनू तुरहा, कृष्णा तुरहा समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here