गांव-गांव में मनाया जाएगा अटल जी का जन्मदिन

0
116

बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी के महान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन इस वर्ष गांव-गांव में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए जिले के प्रत्येक मंडल में बैठकों का दौर चल रहा है। गुरुवार को धनसोई में मंडल प्रभारी धनंजय त्रिगुण की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया। मंडल बड़ा है, और गांव बहुत हैं। इस लिए 24,25 और 26 को सभी बूथ स्तर पर जन्मदिन मनाया जाएगा। भाजपा ने पूरे देश में तीन दिनों तक जन्मदिन उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजवंश सिंह, रामजी सिंह, जनार्दन पांडेय, विश्वामित्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here