ब्रम्हपुर में भु्रण हत्या का खेल, पुलिस ने दो को भेजा जेल

0
617

बक्सर खबर : निजी नर्सिंग होम में भ्रुण हत्या का खेल जारी है। ऐसा करने के जुर्म में एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार की रात ब्रह्मपुर पुलिस ने साईं बाबा के मजार के पास निजी क्लिीनिक से इन्हें दबोचा। सूत्रों की मानें तो यहां भु्रण हत्या का खेल बहुत पुराना है। परन्तु इस मामले का खुलासा हुआ 11 नवंबर 2017 को हुआ। जब रघुनाथपुर निवासी नंद कुमार यादव ने बसवर गांव निवासी मोटक पासवान पिता ददन पासवान को अभियुक्त बनाया। शादीशुदा लड़की के अपहरण के मामले में मुख्य अभियुक्त बनाते हुए आठ लोगों को नामजद किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटक पासवान और कथित शादीशुदा लड़की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। उस समय लड़की ने अपने पति के पागल बताते हुए उसके साथ रहने से मना कर दिया। उसने कहा मैं मोटक पासवान के साथ रहना चाहती हूं। परन्तु कानूनी अड़चन के तहत न्यायालय ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। वह घर जाने के तीन माह बाद पता चला वह गर्भ से है। ब्रम्हपुर के निजी नर्सिंग सरजू राय होम क्लीनिंक में लड़की का गर्भपात करा दिया गया।

हेरिटेज विज्ञापन

इसी केस के सिलसिले में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी जब रघुनाथपुर पहुंचे तो परिजनों ने लड़की के गर्भपात कराने की बात कह कर मामले को उलझा दिया। पुलिस ने गर्भपात का कराने का दोषी मानते हुए कंपाउंडर सोनू कुमार, नर्स रीता देवी और नर्सिंग होम संचालक मुन्ना कुरैसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कुछ मीडिया वालों के समक्ष यह स्वीकार किया। आरोप सही पाए जाने पर नर्सिंग होम संचालक मुना कुरैसी व अन्य दो को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here