‌‌‌ पति ने धारदार हथियार से कर दी घरवाली की हत्या

0
3303

-स्वयं भी खाया जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में दाखिल
बक्सर खबर। आपसी विवाद में पति ने घरवाली की ही हत्या कर दी है। घटना सिमरी थाना के काजीपुर गांव की है। सूचना के अनुसार छठु यादव किसी बात को लेकर पत्नी से नाराज थे। सोमवार की की सुबह आठ बजे के लगभग बात इतनी बढ़ी की पति ने घर में रखी गड़ासी उठाई और पत्नी के सर पर व गले पर वार कर दिया। इस वजह से ममिता देवी (28) की मौके पर मौत हो गई। छठू ने स्वयं भी जहर खा लिया।

क्योंकि इस विवाद के बाद वह स्वयं भी जीना नहीं चाह रहा था। घर में उनके दो बच्चे थे। पांच वर्ष का पुत्र व तीन वर्ष की बेटी। वे रोने चिल्लाने लगे। जब इसकी भनक गांव वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह खौफनाक वाकया सुबह आठ बजे का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनी पचड़े के डर से गांव वालों ने शव को हाथ भी नहीं लगाया था।

घर के बाहर जमा भीड़

पुलिस के अनुसार छठू को उपचार के लिए सिमरी और वहां से अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव भेजा गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह हतप्रभ रह गया। आखिर ऐसी स्थिति किन कारणों से पैदा हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जहर खाने के बाद वह गांव के बाहर बगीचे में जाकर लेट गया था। जब गांव वालों को पता चला तो उसे अस्पताल भिजवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here