‌‌‌कैसी मजबूरी : गोद में थी डेढ़ वर्ष की बच्ची, मां ने गंगा में लगाई छलांग

0
1577

बक्सर खबर। डेढ़ वर्ष की बेटी को गोद में लिए मां ने गंगा में छलांग लगा दी। देखने वाले दंग रह गए। क्या पागलपन है। लोग चिल्लाने लगे। पकड़ो-पकड़ो। तब तक वह गंगा सेतु से नीचे कूद चुकी थी। संयोग देखिए, कुछ नाविक शाम में घर लौट रहे थे। उन्होंने पुल के पास ही अपनी नाव खड़ी की थी। बगैर समय गवाएं नाविकों ने मां-बेटी को पानी से बाहर निकाल लिया। आस-पास जमा लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया। अस्पताल में दाखिल राजमुनी देवी पति पुरुषोत्तम राम व बेटी को भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस भी वहां पहुंची। जिनके पूछने पर उसने बताया वह राजपुर थाना के नागपुर गांव की रहने वाली है।

पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर में ससुर लगातार ताना देते हैं। आज भी विवाद हुआ था। वह गांव से सीधे बक्सर पहुंची और पुल से गंगा में कूद गई। उसने अपने पति का नंबर भी उपलब्ध कराया। जिसे फोन से इस हादसे की सूचना दी गई। वह फिलहाल दिल्ली में है। लेकिन, इसकी सूचना परिजनों को देने की बात कही। मां-बेटी की दसा देख। दूसरे मरिज के परिजनों ने उन्हें कपड़े व कंबल दिए। फिलहाल वे सदर अस्पताल में ही हैं। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। आखिर क्या वजह हो सकती है। इसे अपनी बेटी पर भी दया नहीं आई। कुछ लोगों ने कहा। शायद बच्ची की उम्र लंबी थी। उसी के कारण यह भी बच गई। वैसे यह हादसा टल गया है। लेकिन, अपने पीछे बड़े सवाल छोड़ गया है। राजमुनी ने ऐसा क्यूं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here