रामगढ़ के अखाड़े में अश्विनी और ददन ने ठोकी ताल

0
1343

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचती जा रही है। आज शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे व जदयू विधायक ददन पहलवान रामगढ़ पहुंचे। इन नेताओं ने वहां के दुधपुरा गांव में आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहलवानों को स्वागत किया। अश्विनी चौबे ने उपस्थित जनसमूह से बातचीत करते हुए कहा कि कुश्ती लुप्त होती लोक परंपरा है। जो बिहार के शाहाबाद में सर्वाधिक होती है।

इसके साथ ही देश में भी राजनीति की कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है। आप सभी 19 मई को जरुर मतदान करें और भाई नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में मदद करें। इस मौके पर रामगढ़ के भाजपा विधायक अशोक सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा अश्विनी चौबे ने कई सभाएं की और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उत्तर प्रदेश के जमनिया विधानसभा की विधायक सुनीता सिंह, भाजपा नेता मुन्ना तिवारी आदि प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here