‌‌‌दो लोगों की रोशनी छीनने वाला होमियो डॉक्टर गिरफ्तार

0
1267

-दवा के कारण एक ही हुई थी मौत, चार थे बीमार
बक्सर खबर। पुलिस ने उस होमियो चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी दवा के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दो लोगों के आंख की रौशनी खराब हो गई है। घटना के मुख्य आरोपी डाक्टर राधेश्याम कुशवाहा को राजपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उसे आज ही राजपुर से गिरफ्तार किया गया है। चिकित्सक राजपुर के बन्नी का रहने वाला था।

वह हंकारपुर गांव में अपनी डिस्पेंसरी चलाता था। घटना 24 सितम्बर को उसी गांव में हुई। उसके द्वारा दी गई नशीली दवा पीने के कारण वहां रामप्रवेश नोनिया की मौत हो गई थी। जबकि अन्य चार लोग गंभीर रुप से बीमार हो गए थे। उनके नाम मनोज राम, लाल बहादुर राम, मुनीष राम और चन्द्रभूषण राम की हालत खराब हो गई थी। वे सभी उसी गांव के रहने वाले हैं। इनमें से चारो घटना के दस दिन बाद तक देख नहीं पा रहे थे। हालांकि इस संबंध में राजपुर पुलिस का कहना है। अब वे ठीक हो गए हैं। लेकिन, दो लोगों की रौशनी अभी तक पूर्ण रुप से नहीं लौटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here