‌‌‌सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी बुरी तरह घायल

0
791

– बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बक्सर खबर। बाइक से सफर कर रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी दिनेश तिवारी (50) बुरी तरह घायल हो गए। बाइक पर उनके भाई संजय तिवारी (26) मौजूद थे। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। यह दोनों लोग कोरानसराय थाना के बसडिहां गांव के निवासी हैं। मंगलवार की दोपहर मुगांव हाई स्कूल के समीप दोनों सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी।

पुलिस ने उन्हें डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने दिनेश तिवारी को पटना रेफर किया गया है। क्योंकि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बातचीत के दौरान दूसरे घायल ने बताया कि वे लोग जरुरी सामान लेने बाइक से बक्सर जा रहे थे। क्योंकि 19 तारीख को घर में मां का श्राद्ध कर्म है। सूत्रों के अनुसार दिनेश तिवारी की हालत बहुत नाजुक है। उनका क्या होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here