‌‌‌हरिचरण यादव बने बक्सर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

0
143

बक्सर खबर। बक्सर व्यापार मंडल का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इस बार के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष रहे स्व: बसावन सिंह के बड़े भाई हरिचरण यादव को विजय हासिल हुई है। उन्हें कुल 346 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे राजाराम यादव को 214 मत प्राप्त हुए। सूचना के अनुसार व्यापार मंडल के कुल मतदाताओं की संख्या 1388 है।

लेकिन, सिर्फ 41 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। शनिवार को ही मतगणना भी हो गई। जिसमें हरिचण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। सदर प्रखंड के बीडीओ दीपचंद जोशी ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बसावन सिंह के पुत्र रवि यादव ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोक दी थी। वे भी अपने बड़े पिता के साथ पूरे अभियान में जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here