गोलमाल : 57 लाख की अवैध निकासी, दो मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
1207

बक्सर खबर। जिले की दो पंचायतों में गोलमाल की खबर आ रही है। मुखिया और पंचायत सचिव की मिली भगत से बगेन और भदवर पंचायत से कुल 57 लाख रुपये की गलत निकासी कर ली गई है। यह राशि सात निश्चय योजना के तहत भेजी गयी थी। जिसका उपयोग वार्ड प्रबंधन समिति द्वारा किया जाना था।

लेकिन, पंचायत सचिव ने बगैर कार्य किए वह राशि निकाल ली है। इसकी शिकायत वार्ड सदस्यों ने ब्रह्मपुर बीडीओ से की है। सूचना के अनुसार भदवर पंचायत में 42 लाख एवं बगेन पंचायत में 15 लाख की निकासी हुई है। इन दोनों पंचायतों के सचिव शिवशंकर पांडेय हैं।

add

उनके खिलाफ बीडीओ भगवान झा ने बगेन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें भदवर मुखिया सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं बगेन मुखिया रंजीत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने की। उनके अनुसार बगैर योजना का कार्य हुए राशि की निकासी सरकारी खाते से कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here