सुनहरा मौका : वैक्सीनेशन के लिए बुला रहा है नगर भवन

0
347

-समय रहते ले पहला टीका, तभी आएगी दूसरे डोज की बारी
बक्सर खबर। शहर वासियों के लिए ऐसा वैक्सीन सेंटर बन गया है। जहां जाए और मजे से सुविधा अनुसार टीका लें। स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में बना यह केन्द्र बहुत ही व्यवस्थित है। उन लोगों के लिए यह केन्द्र बहुत ही उपयोगी है जो कामकाजी हैं। अगर उन्हें दिन में समय नहीं तो शाम में जाकर पूरे परिवार के साथ वैक्सीन ले सकते हैं। इसका समय सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक निर्धारित किया गया है।

मंगलवार को बक्सर खबर की टीम रात नौ बजे यहां पहुंची तो वैक्सीन के साथ टीम मौजूद थी। आज बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर भी इस केन्द्र का जायजा लेने पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से बात की। उनका हाल जाना। उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा। समय रहते पहला टीका लें। क्योंकि उसी से दूसरे डोज की मियाद पूरी होगी। जैसा की संभावना व्यक्त की जा रही है।

अक्टूबर तक तीसरी लहर आने की आशंका है। उससे पहले ही अपना जिला अगर वैक्सीनेट हो जाए तो कितना अच्छा होगा। इस लिए आप पाठकों से हम आग्रह करते हैं। समय का सदुपयोग करें और जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन लेकर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित करें। कहां कल तक कब मिलेग, कहां मिलेगा जैसे सवाल हो रहे थे। और आज देखिए आपको स्वयं टीका केन्द्र बुला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here