गोदा रंगनाथ विवाह संपन्न, जीयर स्वामी जी बने भाई

0
138

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड के तेज पांडेयपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित भगवान गोदा- रंगनाथ विवाह महोत्सव रविवार को विधिवत ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान मंदिर के पीठाधीश्वर उद्धव स्वामी के नेतृत्व में भगवान रंगनाथ और माता गोदा की भव्य झांकी मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। मंदिर से निकल कर ग्रामवासियों के हुजूम के साथ जयकारा लगाते हुए जग प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा।

जहां भगवान भोलेनाथ व रंगनाथ भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद पुनः पांडेयपुर मंदिर पहुंचा। जहां ब्राह्मणों की उपस्थिति में भगवान रंगनाथ और माता गोदा की विवाह प्रक्रिया संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के महिलाओं द्वारा शादी विवाह की प्रचलित गीतें गाकर माहौल को पूरी तरह से विवाहमय बना दिया। गांव के ही लोग बराती और घराती की भूमिका में नजर आए। विवाह यज्ञाचार्ज उमेश उपाध्याय व उमेश शुक्ला के  नेतृत्व में बेद मंत्रों से सम्पन्न कराया गया।

बारात की झांकी

गोदा के पिता के भूमिका में पाण्डेयपुर गांव के रविन्द्र पाण्डेय व दीना नाथ पाण्डेय ने कन्यादान किया। वहीं भाई की भूमिका परम पूज्य जियर स्वामी जी दिखे। विवाहोत्सव के बाद वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संपन कराने में सुधाकर पान्डेय, रविशंकर चैबे, गोलू दूबे, टार्जन पाण्डेय, लाता पाण्डेय, कृष्णा बिहारी पाण्डेय, उमा खरवार, भरत भूषण पाण्डेय, सहित तमाम ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज

कैसे संपन्न हुआ विवाह महोत्सव

बक्सर : रविवार को माता गोदांबा को दुल्हन रूप में विवाह मंडप में प्रवेश कराया गया और महासंकल्प के साथ कन्यादान कराकर मंगलसूत्र धारण कराया। कन्यादान की परंपरा विग्रह रूप में विराजित माता गोदांबा के पिता भट्नाथ स्वामी ने किया। देर शाम रंगनाथ मंदिर में भगवान गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा निकाली गई। वर-वधु वैकुंठ द्वार से होते हुए भक्तों के दर्शनाथ मंदिर में विराजित हुए। गोदा रंगनाथ विवाह महोत्सव में भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी व चूडा-दही लोगों के बीच बांटा गया। इस दौरान दो हजार महिला-पुरूष भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here