‌‌चौसा में युवती की लाश बरामद

0
3830

बक्सर खबर। युवती की लाश आज रविवार की सुबह चौसा इलाके में मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया सोन कैनाल चौसा के किनारे लाश पड़ी है। यह इलाका चुन्नी व बघेलवा गांव से सटा है। खबर मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची। लाश झाड़ियों में पड़ी थी। उसे बाहर निकाला गया। युवती की उम्र 18 वर्ष के आस-पास होगी। गले पर निशान था। जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि गला घोट कर उसे मारा गया है। शव को यहां छुपाने की नीयत से सुनसान इलाके में फेंका गया था। शरीर के कुछ नाजुक हिस्सो को नुकसान पहुंचा था। कुल मिलाकर यह तय था कि उसकी हत्या हुई है।

पुलिस ने अपने स्तर से आस-पास के इलाके में यह पता करने का प्रयास किया। युवती कहां की है। कुछ लोग कह रहे थे। यह अभी नाबालिग है। जरुर घर वालों ने ऐसा किया है। या ऐसा हो सकता है। किसी ने इसके साथ गलत किया हो। जितने लोग उतनी बातें। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। पूछने पर यह कहा। लगता है, हत्या कहीं और हुई है। यहां लाश को फेंक दिया गया है। युवती कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। वैसे हम आपको बता दें। चौसा, राजपुर, इटाढ़ी और धनसोई इलाके में पिछले एक डेढ़ वर्ष के दौरान आधा दर्जन से अधिक युवतियों की लाश मिली चुकी है। लेकिन, अधिकांश मामलों में पुलिस बेनतिजा है।( खबर में तस्वीर देने का मकसद उसकी पहचान से है)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here