आखिर ससुराल में किसने रेत दिया मुकेश का गला

0
1965

बक्सर खबर। डुमरांव
डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर कोपवां मोड के समीप शनिवार की दोपहर घायल अवस्था में युवक को देखा गया। राहगिरों की सूचना पर पुलिस उसे डुमरांव अस्पताल ले गई। पहचान न होने की स्थिति में पुलिस ने उसे पटना रेफर करवा दिया। क्योंकि उसका गला किसी ने रेत दिया था। जख्म गहरे थे चिकित्सकों ने बताया इसे पटना भेजना जरुरी है। अन्यथा हालात खराब हो सकती है। वहीं उसकी पहचान में जुटी पुलिस ने पाया कि उसके एक हाथ पर मुकेश लिखा है। पैंट की जेब से एक पर्चा मिला।

जिस पर मोबाइल नंबर था। फोन करने पर उस व्यक्ति ने बताया यह कृष्णाब्रह्म इलाके का रहने वाला है। किस गांव का है हमें नहीं पता। अपना नाम मुकेश बताता है। जांच में जुटी पुलिस ने चौकीदारों को हर गांव में सूचना देने की हिदायत दी। शाम होते-होते पता चला मुकेश कुमार पुत्र अवधेश प्रसाद आरा जिला के थाना संदेश ग्राम सहार का निवासी है।

add

वह अपनी ससुराल कृष्णाब्रह्म थाना के नोनियापुरा में रहता है। आज शनिवार को अमसारी गांव यज्ञ देखने गया था। पता नहीं उसके साथ किसने ऐसा किया और कहां पर। इसकी पुष्टि कृष्णाब्रह्म की थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने की। उन्होंने बताया घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र में हुई है। वहां की पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है। आखिर ससुराल में किसने उसका गला रेत दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here