‌‌‌ बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन कुशवाहा राजद में शामिल

0
449

-पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव व सत्येन्द्र ने किया स्वागत  
बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इनका राजनीतिक सफर समता पार्टी से हुआ था। बीते दिन उन्होंने जनता दल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद उदयनारायण चौधरी के द्वारा सदस्यता ग्रहण की। रविवार को जब वे बक्सर पहुंचे तो यहां राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव व पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र यादव ने उनका स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव का कहना है चुनावी समय में उनके हमारे दल में आने से काफी ऊर्जा मिलेगी। उनके पास लम्बा राजनीतिक अनुभव है। जो हमारे लिए लाभदायक होगा। बबन कुशवाहा ने राजद में अपनी निष्ठा व्यक्त की है और लालू यादव तथा प्रदेश नेतृत्व से वे प्रभावित हैं। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार ने बताया इस मौके पर जनार्दन उपाध्याय, बक्सर लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव जामा खान आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here