कोहरे के आगोश में जिला, संभल कर करें यात्रा

0
198

बक्सर खबर : पिछले तीन दिनों से जिले में कोहरे का कहर जारी है। रात दस बजते ही सड़क पर ऐसा घना कोहरा छा रहा है। लोगों का चलना मुश्किल हो जा रहा है। आज का भी यही हाल है। घने कोहरे का हाल है कि दस से फिट की दूरी पर सामने वाले को देखना मुश्किल है। यह हाल अगले सुबह आठ बजे तक देखा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है। आप शनिवार की सुबह अगर कहीं जाने वाले हों तो संभल कर निकलें। ट्रेनों के परिचालन पर भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। ऐसे में अगर आपको ट्रेन की यात्रा करनी होतो निकलने से पहले गाडिय़ों की समय सारणी का पता जरुर कर लें। अन्यथा बेवजह परेशान होने से आपको कोई नहीं बचा सकता।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here