पन्द्रह हजार लोगों ने ली कोविड वैक्सीन

1
276

-महा अभियान रहा सफल, बक्सर नम्बर वन पर
बक्सर खबर। कोविड वैक्सीन को लेकर जिला प्रशासन का अभियान बुधवार को सफल रहा। प्रशासन की सूचना के अनुसार जिले भर में लगभग 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगायी गई। ऐसा इस लिए हो सका कि 18 वर्ष तक युवाओं को सीधे टीके उपलब्ध कराए गए। हालांकि 45 वर्ष व उससे अधिक आयु वालों के लिए भी प्रत्येक प्रखंड में अभियान चला। यह संख्या दोनों आयु वर्ग के लोगों की संयुक्त रुप से है। लेकिन, बक्सर अनुमंडल के आंकड़े सबसे अच्छे हैं। यहां 7298 लोगों को वैक्सीन लगी। इनमें बक्सर सदर में सर्वाधिक 3840 लोगों ने टीके लिए।

बैठक करते डीएम अमन समीर व अन्य

जिलाधिकारी ने की समीक्षा
बक्सर खबर। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को समीक्षा बैठक बुलायी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया। आप जानते हैं टीका सुरक्षित भी और मौजूदा संक्रामक बीमारी से बचने का कारगर हथियार भी। आप इसको सफल बनाने के लिए सबका सहयोग लें। आमजन, जन प्रतिनिधि, धर्म गुरू, सबको, शिक्षक सभी मिलकर इस अभियान को बल दें। क्योंकि कोविड से लडऩे का यही कारगर तरीका है। उन्होंने इस कार्य के लिए मीडिया को भी सराहा। साथ ही आग्रह किया, लोगों को प्रेरित करें।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here